उन्नाव, मार्च 18 -- चकलवंशी,संवाददाता। आसीवन थानाक्षेत्र के पेसारी गांव में युवक का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर निकाला गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल, पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राधेलाल नशे का आदी था। मंगलवार रात कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर सो गया। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसी दरम्यान अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के सहारे फंदे से अमर का शव चारपाई के पास पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। अमर की चार साल पहले शादी हुई थी। दो साल का बेटा निर्भय है। अमर तीन भाइयों के बीच मंझला था। बड़ा भाई विजय गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.