नवविवाहित दंपती की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका
मधुबनी, जुलाई 20 -- पंडौल । पंडौल थाना क्षेत्र की बथने पंचायत में सोमवार को बंद कमरे से नवविवाहित दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों के नाम बहादुर मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र जीतन मुखिया और उनकी पत्नी प्रेमी देवी हैं। दोनों की शादी करीब दो माह पहले, 13 मई को हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर दोनों शव बरामद किए। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे दूसरे गांव से फोन आने पर परिजनों ने दंपती की खोजबीन शुरू की। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब घर का दरवाजा खुलवाया तो दोनों कमरे के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.