गाजीपुर, नवम्बर 12 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने बुधवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म के मामले फरार चल रहे 23 वर्षीय संदीप बिंद को मेदनीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने के फिराक में था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि एक गांव निवासी नवविवाहिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि जब वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक लेकर संदीप बिंद आ गया। मायके छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। बीच रास्ते में उसने नाश्ता कराया जिसके बाद वह अचेत हो गई। होश में आने पर पता चला कि अनजान जगह पर है और उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। वह किसी तरह से वहां से निकली और घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.