नवविवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नवविवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नवविवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी का उत्पीड़न व हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। 23 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू के तराया गांव निवासी श्रीपाल ने बताया 21 वर्षीय बहू गीता पत्नी शारदा प्रसाद शनिवार को घर पर अकेली थी। परिवार के लोग धान की बेड़ लगाने गए थे। तभी उसने पंखे के हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को परिजन घर पहुंचे और देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। श्रीपाल का कहना है घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उधर, गीता के पिता रामऔतार निवासी ओरन ने बताया बेटी की शादी पिछले माह ही सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.