नवविवाहिता महिला लापता, परिवार चिंतित
रांची, जून 30 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव से एक नवविवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता महिला की पहचान 22 वर्षीया रेश्मा परवीन उर्फ रिंकी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव की रहने वाली है। रेश्मा के पिता हाफिज अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह करीब 10-11 माह पूर्व कोकदोरो निवासी तसव्वर अंसारी के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, रेश्मा 29 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपने ससुराल से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पिठोरिया थाना में मामले की सूचना दे दी है। रेश्मा के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या पुलिस को सूचित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.