शामली, अप्रैल 2 -- कैराना। नगर में एक खाली मकान से नवविवाहिता और दूसरे संप्रदाय का उसका प्रेमी मिला है। स्थानीय पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची हरियाणा पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। बुधवार रात नगर के एक खाली पड़े मकान में एक महिला और युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरने की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, जहां पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि महिला पानीपत की रहने वाली है और करीब दो माह पूर्व उसकी शादी यमुनानगर के थाना बुढ़िया क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जनपद बागपत के थाना दोघट क्षेत्र निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 23 मार्च को महिला अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.