उन्नाव, फरवरी 5 -- पुरवा। नवविवाहिता अनीता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया गया है। मिहीखेड़ा गांव निवासी अनीता की शादी 2023 में रायबरेली के उदवतपुर गांव निवासी सत्यम से हुई थी। आरोप है कि पति, सास-ससुर और ननद पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि नामजद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.