कन्नौज, जून 27 -- ठठिया संवाददाता। चार माह पहले शादी हो कर आई नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि थाने में समझौता होने के कुछ ही घंटे बाद उसके साथ फिर से मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गुरौली निवासी नवविवाहिता सीता पत्नी सूरज कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। आरोप है कि गुरुवार रात उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत उसने शुक्रवार को ठठिया थाने में की, जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। पीड़िता के अनुसार समझौते के बाद वह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ पति के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है ...