गाजीपुर, मई 27 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीमापार के मसूदपुर गांव में प्रेम विवाह के दो दिन बाद ही 20 वर्षीय एक नवविवाहिता ने मंगलवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी 20 वर्षीय दिशा पुत्री वचनधारी का देवचन्दपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 24 मई को उसने अपने प्रेमी के साथ सैदपुर स्थित काली मंदिर में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद युवक ने युवती को अपने घर ले जाने के बजाय उसके घर छोड़ दिया और अपने घर चला गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने कहा कि जब शादी कर ली है तो युवती को साथ ले जाओ। जिस पर युवक ने कहा ...