गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गांव बेगमपुर खटोला में नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज के लिए ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और 50 लाख की लगातार मांग से परेशान होकर घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवार सामने वाले घर में कीर्तन-भजन कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। मृतका की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने यूपी के मेरठ निवासी पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की मां की शिकायत मृतका की मां गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आंचल की शादी 18 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ पारस भाटी निवासी जिला मेरठ उत्तरप्रदेश के साथ धूमधाम से की थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद आंचल के पति पारस, ससुर पीयूष भाटी उर्फ बंसल और सास नीतू ...