फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात खाना बनाने को लेकर पति से विवाद होने के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति उसे जीवित होने की आस में ट्रामा सेंटर लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एटा के गांव जैंथरा निवासी सुभाष ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री अंशिका की दो माह पूर्व छारबाग निवासी अर्जुन पुत्र दिनेश के साथ शादी की थी। सोमवार रात अर्जुन मजदूरी कर घर वापस लौटा और अपने साथ बर्गर और फिंगर भी ले गया। अंशिका ने चूल्हे पर आलू गोभी की सब्जी और रोटी बनाई। जिसको लेकर अर्जुन से अंशिका की कहासुनी हो गई। इसके बाद अंशिका मकान की तीसरी मंजिल पर पड़े टिनशेड में चली गई और गले में फांसी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.