समस्तीपुर, मार्च 14 -- वारिसनगर। मथुरापुर स्थित बूढ़ी गंडक पुल पर शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि नदी में मौजूद मछुआरों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। महिला के छलांग लगाते ही नदी में मछली पकड़ रहे नाविकों ने तुरंत उसे देख लिया और बिना देर किए नाव लेकर उसकी ओर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले गए। वह शहर के एक वीआईपी मुहल्ले के रहने वाली बताई गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। मथुरापुर घाट स्थित बूढ़ी गंडक पुल महिलाओं के लिए आत्महत्या का संवेदनशील स्थल बनता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.