सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- चोरौत। चोरौत की नव विवाहिता को दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख नगद नहीं देने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित व मारपीट कर घर निकाला दिया है। मामले को लेकर पीड़िता नेहा कुमारी ने पति सहित ससुराल वालों को आरोप लगाते हुए चोरौत थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने में बताया कि उसकी शादी पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के गौरीचक निवासी मोहन लाल गुप्ता के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ 16 जुलाई 2024 को हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान जारी है। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना की शिकार महिला ने एसपी से लगायी फरियाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...