बाराबंकी, मई 4 -- कोठी। अतिरिक्त दहेज में बाइक व चेन की खातिर असंद्रा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की पिटाई कर घर से भागने आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के इदनीपुरवा निवासी पीड़िता शिवानी शुक्ला पुत्री अशोक वाजपेयी के अनुसार से करीब सात माह पहले उसका विवाह असंद्रा थाना क्षेत्र के बरजोरपुरवा गांव निवासी सूरज शुक्ल के साथ हुआ था। उसके मायकेवालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि मिले दहेज से असंतुष्ट ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। दो माह बाद पति सूरज शुक्ल, ससुर ननकू, देवर शिवा और सास उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। तीन मई को सभी आरोपी एकराय होकर उससे मारपीट की। वह पिता के साथ थाने पहुं...