मोतिहारी, मई 16 -- केसरिया। बिजधरी थाना क्षेत्र के बथना पांडेय टोला वार्ड संख्या-7 में शनिवार को एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। मृतका की पहचान मदन मुखिया की पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है, जो कथित रूप से सपना से एकतरफा प्रेम करता था। सपना कुमारी की शादी गत 28 अप्रैल को मोतिहारी के रोहिनिया गांव में हुई थी। शादी के बाद वह तीन दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। शनिवार सुबह वह अपनी भाभी के साथ खेत की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपित युवक वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें- शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या, पति समेत तीन हिरासत में परिजनों का आरोप है कि युवक ने गमछे से गला दबाकर सपना की हत्या कर फरार हो गया। बिजधरी थाना की थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि आर...