नवविवाहिता की हत्या में चार दोषी करार
सासाराम, जुलाई 17 -- सासाराम। नवविवाहिता की हत्या के मामले में जिला जज पांच रवीन्द्र कुमार की अदालत ने पति समेत चार लोगों को शुक्रवार को दोषी करार दिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर अभियुक्तों करगहर थाना क्षेत्र के मोहनपुर खरसान गांव निवासी पति आकाश कुमार, सास मीरा देवी, ससुर श्रीनिवास प्रजापति व चचेरा ससुर राजेन्द्र प्रजापति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एडिशनल पीपी सुदर्शन सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी मृतका की मां डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहलेजा निवासी अनिता देवी ने दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि सुमन की शादी 27 अप्रैल 2022 को आकाश कुमार के साथ हुई थी। दहेज में दो लाख रुपए व वाशिंग मशीन के लिए 16 दिसंबर 2023 को सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। ट्रायल के दौरान पांच गवाहों की गवाही करायी गई थी। अदालत ने सजा के विन्दु पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.