मोतिहारी, जुलाई 27 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के वार्ड नम्बर दस स्थित बघउत गांव में शनिवार को नवविवाहिता कविता कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में मृतका के पिता सुरेंद्र राय के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति रणधीर कुमार ससुर रामबाबू यादव सहित नौ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री कविता कुमारी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

दहेज की मांग पति, सास, ससुर एवं अन्य परिजनों द्वारा बार-बार दहेज की मांग की जाती थी। आवेदन में कहा गया है कि पहले भी 50 लाख रुपये दहेज की मांग की गई थी और राशि नहीं देने पर बेटी की हत्या कर देने की धमकी दी गई थी। इस दौरान कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं, जिनमें सामाजिक स्तर पर समझौता...