सीवान, दिसम्बर 21 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबी नगर थाना क्षेत्र के डीहिया गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक नवविवाहिता की संदेहास्प्द हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मृतका के घर के पास लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि मृतका की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस के अनुसार इन्हीं कारणों से तंग आकर नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएग...