नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत
कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में रविवार की देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार के बथुआ बाजार निवासी रामसकल गिरि की बेटी रंजू देवी (21) की शादी एक साल पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी नितेश गिरि पुत्र विश्वास गिरि के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रंजू देवी का शव शाम करीब सात छत में लगे पंखे से लटक रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 व तमकुहीराज पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की है। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.