नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप
हरदोई, अगस्त 4 -- सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता गजोधर, निवासी ग्राम सिमौर थाना पिहानी ने बताया कि उनकी बेटी सुभाषिनी का विवाह 22 जून 2023 को सवायजपुर निवासी अभिजीत शर्मा से हुआ था। उनके अनुसार विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था, जिसमें एक कार भी शामिल थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष लखनऊ में एक प्लॉट और 20 लाख नकद की मांग रहा था। पूरी न होने पर सुभाषिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है 3 अगस्त की रात सुभाषिनी के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.