अयोध्या, जून 16 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखौरी मजरे मठिया गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर दिवली निवासी रानी देवी की शादी नवंबर 2024 में ग्राम मठिया निवासी रामसूरत उर्फ मंजीत कुमार से हुई थी। आरोप है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विवाहिता ने घर में रखा किसी प्रकार का कीटनाशक जहरीला पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए उसे सोहावल चौराहे पर स्थित एक नि...