नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी
छपरा, जून 26 -- पानापुर। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार की दोपहर नवविवाहिता मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में मां ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति अमित कुमार सहित दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है । दर्ज प्राथमिकी में तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी बिरला देवी ने कहा है कि शादी के बाद से ही मेरी पुत्री के ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करते थे । दहेज के लिए ही मेरी पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दी है । इस मामले में उसने मनीषा के पति अमित कुमार, सास रेणु देवी, ससुर योगेंद्र शर्मा, देवर मनीष कुमार सहित नौ लोगों को नामजद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.