नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से लटकता मिला शव
मधुबनी, जून 19 -- बिस्फी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के इटहरबा गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता सीता कुमारी (22 वर्ष) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। सीता इटहरबा गांव निवासी कृष्ण शर्मा की पत्नी थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने एक लाख रुपये दहेज के लिए गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति सहित ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.