नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति-ससुर गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 2 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेघरा पंचायत स्थित बरैल खोरिया टोला गांव में नवविवाहिता रिजवाना खातून की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतका के पिता लौकहा थाना क्षेत्र के खिलही गांव निवासी मो. तफजूल राईन के आवेदन पर पति मो. नियाज, ससुर मो. बुना उर्फ मुन्ना, सास, जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 में निकाह के बाद से ही उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: संदिग्धस्थिति में विवाहिता की मौत, सनसनी उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.