नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
पीलीभीत, जून 14 -- बिलसंडा के रामपुर अमृत गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर बेटी का गला दबाकर और करंट लगाकर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जांच शुरू की गई है। थाना क्षेत्र के गांव बेहटी के रहने वाले अचल कुमार ने बताया कि उनकी बहन प्रीति देवी की शादी 11 मई 2025 को बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अमृत निवासी वीरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया लेकिन फिर भी ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दो लाख की डिमांड कर रहे थे। भाई ने आरोप लगाया कि शादी के वक्त बाइक मांगी गई। गरीब परिवार ने 70 हजार नगद जमा कर किश्तों पर बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.