नवविवाहिता की मौत में पति समेत छह पर मुकदमा
फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- जसराना थाना क्षेत्र के ग्राम मचन में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता विजेंद्र सिंह ने पति अभिषेक समेत छह लोगों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम कौरारी सरहद निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी 20 वर्षीय बेटी नीलम की शादी 27 अप्रैल 2026 को जसराना क्षेत्र के ग्राम मचन निवासी अभिषेक के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर नीलम को प्रताड़ित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता का शव छोड़ भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.