गोरखपुर, अप्रैल 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पहाड़ी लाइन निवासी रोशनी (20) पत्नी करन ने गुरुवार की शाम छह बजे आत्महत्या कर ली थी। रोशनी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कैंपियरगंज क्षेत्र के मरहरी निवासी लालचंद ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए उत्पीड़न करने व हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालियों ने हत्या करके शव को लटका दिया था। पुलिस ने पति करन निषाद व सास चंद्रावती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतका की शादी बीते सात माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि विवाद के कारण ही रोशनी ने आत्महत्या कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.