नवविवाहिता की मौत में पति, सास और ससुर से हो रही पूछताछ
अंबेडकर नगर, जून 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर कला गांव के बहादुरपुर मजरे में नवविवाहिता प्रेमशिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बहादुरपुर मजरे में शनिवार को रामलाल निषाद के घर उनकी नवविवाहिता बहू प्रेमशिला पत्नी विनोद का शव घर में मिला था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए पति विनोद, सास धनसीरा और ससुर रामलाल के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.