औरैया, अप्रैल 6 -- अजीतमल। संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। हालांकि मायके पक्ष के आरोपों को देखते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को काजीपुर निवासी अनुप्रिया पत्नी धर्मेंद्र का शव घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे, जबकि सास घर पर बताई गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मृतका की मां आरती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.