हरदोई, मई 28 -- संडीला। ग्राम पंजाबी खेड़ा में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा कराया है। ग्राम जैसू खेड़ा मांझगांव निवासी राजवीर ने बताया, उसकी 19 वर्षीय बेटी पूनम की शादी 25 अप्रैल को पंजाबी खेड़ा निवासी श्रीकांत के साथ हुई थी। विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि पति श्रीकांत, ससुर श्रीराम और सास अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और एक लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पूनम को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट में पति समेत तीन पर केस दर्ज पीड़ित पिता के अनुसार बुधवार को पूनम ने फोन कर बताया था कि दहेज की मांग को लेकर उसके सा...