संभल, जुलाई 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में शादी के महज एक वर्ष के भीतर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम मौलागढ़ पंचशील कॉलोनी निवासी कुसुम लता (24) पुत्री रामोतार का विवाह 7 जून 2025 को ग्राम मौलागढ़ निवासी सुभाष चंद्र के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवाह में सामर्थ्य से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था और कार भी भेंट की गई थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कुसुम लता का लगातार उत्पीड़न करता रहा। मृतका के भाई राजू ने बताया कि शनिवार सुबह वह बहन की ससुराल गया था। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हत्या मामले में पति समेत छह के लोगों के विरुद्ध कराई गई प्राथमिकी उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और विवाद समाप्त करन...