नवविवाहिता की मौत पर हत्या के आरोप
महोबा, सितम्बर 8 -- महोबा, संवाददाता। नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लकटता मिला। नवविवाहिता ने मौत के पूर्व डायल 112 में सूचना दी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। शहर के रामनगर निवासी हिमांशु गंगेले की 22 वर्षीय पत्नी पूर्वी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लकटता मिला। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मृतिका मायके कैमाहा से ससुराल आई थी। पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी निकिता शुक्ला का कहना है कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.