औरैया, अप्रैल 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब दहेज हत्या में तब्दील हो गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जनपद के धूमनपुरा निवासी आरती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अनुप्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ करीब पांच लाख रुपये नकद व गृहस्थी का सामान देकर की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अनुप्रिया को प्रताड़ित करते थे। तहरीर में कहा गया है कि पति धर्मेंद्र, ससुर राजवीर, सास गीता देवी, देवर दिनेश और रवि समेत अन्य परिजन उसे आए दिन मारपीट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.