इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी अभय नारायण राय को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है। आगरा के जैतपुर कला निवासी राधा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोना की शादी 12 मार्च को कोतवाली क्षेत्र निवासी बलराम शंखवार के पुत्र सचिन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास हंसमुखी, ससुर बलराम शंखवार, पति सचिन, ननद शिवांगी और एक अन्य सदस्य दहेज को लेकर ताने देते थे। अतिरिक्त धन की मांग को लेकर मोना का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं।...