सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- ‎‎मोतिगरपुर , संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ‎जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी साहबलाल की पुत्री काजल उर्फ स्वाती (25) की शादी मोतिगरपुर थाने के बेलहरी निवासी अभिषेक पुत्र राधेश्याम के साथ करीब पांच माह पहले हुई थी। दो अप्रैल की शाम काजल का शव घर के अंदर छत में लगे हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से बताया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बेलहरी चौकी प्रभारी शिव ब...