कन्नौज, अप्रैल 28 -- ठठिया थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी। बीते दिनों ससुराल में महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। मंगलवार को हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूरा गांव निवासी मारूफ खान की पत्नी शाबरीन (24) का शव 18 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मृतका के मायके पक्ष को दी। बताया जा रहा है कि मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे।मृतका के पिता निसारूदीन निवासी सतौरा, थाना तिर्वा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाय...