चतरा, जनवरी 31 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। नवविवाहिता सुनकी कुमारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में टंडवा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पिता सेवाकी ने अपने दामाद फुटानी भुइयां पर प्रताड़ना कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर बाद दो माह पूर्व शादी की बंधन में बंधने वाली 19 वर्षीय सुनकी ने तेलयाडी के असनालेबर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका सिमरिया थाना के बधार गांव की निवासी फुटानी भुइयां की पत्नी थी। जिसका प्रेम विवाह दो माह पूर्व हुआ था। इधर आरोपी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.