मोतिहारी, जनवरी 31 -- पताही। थाना क्षेत्र के धनौजी में पकड़ीदयाल पुलिस ने शनिवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया है। शिवहर नगर निवासी मधु कुमारी (20) की शादी एक वर्ष पूर्व पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के धनौजी गांव निवासी अभिमन्यु यादव के साथ हुई थी। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया की नवविवाहिता का शव उसके ससुराल के घर पर पड़ा हुआ है। अपर थानाध्यक्ष अनूप कुमार व महिला दारोगा निशा गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.