समस्तीपुर, नवम्बर 29 -- विद्यापतिनगर। थाना के सोंठगामा पंचायत से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके ससुराल से बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतिका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के भदैया गांव के रहने वाले चंदेश्वर सहनी की पुत्री कंचन कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों का बताना है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कंचन ने सोठगामा पंचायत के वार्ड 6 निवासी भजन सहनी के पुत्र दीपक कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही कंचन को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कंचन के बहनोई प्रमोद कुमार सहनी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की शाम गला दबाकर कंचन की हत्या कर दी गई और लाश को ठिकाने लगाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.