सीवान, अप्रैल 1 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के फखरुदीनपुर गांव में सोमवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी रानी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया और घर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रानी कुमारी ने करीब छह माह पहले गांव के ही चंद्रिका महतो के पुत्र चंदन महतो के साथ घर से विवाह किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे और अक्सर मारपीट की जाती थी। सोमवार की देर शाम घटना की सू...