पूर्णिया, जनवरी 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित विशाल बजरंगबली मंदिर के समीप एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका मुंगेर जिला के असरगंज थानाक्षेत्र स्थित ममई गांव निवासी अरूण चौधरी की 22 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी थी। उसकी शादी करीब छह महीना पहले वार्ड संख्या 3 निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र अजीत चौधरी से हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब 5:45 बजे मृतका की सास चंद्रिका देवी ने कमरे में बहू को फंदे से लटका देखा। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे को सील किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति अजीत चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.