नवविवाहिता का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद
सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- सीतामढ़ी/डुमरा। डुमरा थाना क्षेत्र के गोपनाथपुर गांव में रविवार को एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव सरेह स्थित पानी से भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान गोपनाथपुर निवासी काजल कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, काजल 13 अगस्त की सुबह पशुओं के लिए चारा काटने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसकी मां फूलो देवी ने डुमरा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- बिहार में शादी में नाकाम प्रेमी का इंतकाम? विवाहित प्रेमिका का कत्ल, गड्ढे में मिली लाशअपहरण का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.