फिरोजाबाद, मई 25 -- मटसेना थाना क्षेत्र में घर से गायब नवविवाहिता का शव सोमवार दोपहर गहरे तालाब में तैरता मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।गांव हलपुरा निवासी 22 वर्षीय रोशनी पुत्री मनोज की एक माह पूर्व जिला एटा के थाना जलेसर के गांव हसनगढ़ निवासी राजन के साथ शादी हुई थी। 22 मई को गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भंडारा था। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका इसको देखते हुए 18 मई को उसका भाई गगन उसे घर ले आया था। रविवार रात तीन बजे वह परिजनों से शौच करने की बात कहकर घर से निकल गई।सोमवार द...