पटना, अप्रैल 26 -- नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बहेरातर गांव निवासी नवविवाहिता रूपा कुमारी का शव पुलिस ने आठ फीट गड्ढे खोदकर बरामद किया है। ससुराल वालों ने दहेज के लिए रूपा की हत्या कर दफना दिया था। केस दर्ज होने के चार दिनों बाद साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने रूपा कुमारी का शव दंडाधिकारी की निगरानी में चेसी गांव के बधार से जमीन खोदकर बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले रूपा कुमारी को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद नवविवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।बता दें कि नौबतपुर के अजवां बहेरातर निवासी शिवशंकर यादव ने बताया कि अपनी पुत्री रूपा कुमारी की शादी दो माह पहले 25 फरवरी 20...