नवविवाहिता का फर्जी अकाउंट बनाकर किया जा रहा ब्लैकमेल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहनेवाली नवविवाहिता का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी युवक विवाहिता की तस्वीर को एआई तकनीक की मदद से छेड़छाड़ कर उसको फेसबुक और इंस्टाग्राम आइडी पर पोस्ट कर रहा है। उसका घर से निकलना बंद हो गया है। पीड़िता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें देवरिया थाना क्षेत्र के रहनेवाले आरोपी युवक व उसके पिता को नामजद आरोपी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.