भागलपुर, अप्रैल 11 -- सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान मो. शमशाद मंसूरी की 20 वर्षीय पत्नी निशा खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला का पति हैदराबाद में रहकर काम करता है, जबकि घर पर वह अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ रहती थी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। उस समय सास-ससुर घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर गले में दुपट्टा से फंदा लगाकर पंखे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक...