संभल, जुलाई 23 -- जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कला में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में दीवार पर लगी खूंटी से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसका पति कपड़ों का बैग लेने ननिहाल गया हुआ था। गांव दुबारी कला (घेर) निवासी कुलदीप कुमार की शादी करीब ढाई माह पहले जनपद अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र के गांव अजमानठेर निवासी भगवानदास की पुत्री भूरी देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार के साथ दिल्ली में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करते थे। बताया गया कि तीन दिन पहले दोनों पति-पत्नी गांव आए थे। बु...