इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला बाबा में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद जिला अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इकदिल क्षेत्र के नगला वर सूखाताल निवासी जसवंत सिंह की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी 23 मई 2025 को सिविल लाइन क्षेत्र के नगला बाबा निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक बाहर रहकर हलवाई का काम करता है। बुधवार सुबह प्रियंका का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.