समस्तीपुर, जून 3 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिलोचनपुर निवासी एक नवविवाहिता के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नवविवाहिता की सास के लिखित बयान पर सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में हरिलोचनपुर निवासी अनिल झा की पत्नी विभा देवी ने कहा है कि उनकी पतोहु काजल झा (21) विगत 21 जून की दोपहर उनके साथ मारवाड़ी बाजार समस्तीपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने गई थी। कुछ देर बाद वह बोली कि एक सामान खरीद कर आती है। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। उन्हें आशंका है कि या तो वह प्रेम प्रसंग में किसी के साथ फरार हो गई है, या फिर किसी ने गलत नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज यह भी पढ़ें- युवती प्रेमी संग फरार, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...