मुंगेर, अगस्त 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागपंचमी के दिन 3 अगस्त से मिथिलांचल का प्रसिद्ध लोकपर्व मधुश्रावणी शुरू होगा। मुंगेर में भी मैथिल समाज की नवविवाहिताएं मधुश्रावणी धूमधाम से मनातीं हैं। नवविवाहित महिलाओं के सुहाग और अखंड सौभाग्य से जुड़ा यह पर्व 14 से 15 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान नवविवाहिताएं पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए माता गौरी एवं भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इस वर्ष पर्व का समापन 15 अगस्त को पारंपरिक टेमी दागने की रस्म के साथ होगा। पर्व को लेकर मिथिलांचल की नवविवाहिताओं में उत्साह है और तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- अमृत योग में तीन अगस्त से शुरू होगी मधुश्रावणी, नवविवाहिताओं में उत्साह चरम पर मधुश्रावणी की शुरुआत सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी,...